Microsoft Excel Logical Function

Microsoft Logical Function Tutorial In Hindi

नमस्कार दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल के लॉजिकल फंक्शन के बारे में जानेंगे 

लॉजिकल फंक्शन

माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल में लॉजिकल फंक्शन का प्रयोग किन्ही दो या दो से अधिक निर्धारित स्तिथियों को चेक करने के लिए किया जाता है जिसमे ज्यादातर उत्तर हाँ या न में ही प्राप्त होते है मतलब की तर्क का प्रयोग करते हुए या फंक्शन काम करता है | माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल में लॉजिकल फंक्शन की संख्या ११ होती है जो विभिन्न प्रकार के कंडीशन को चेक करने के लिए किया जाता है  यहाँ पर हम कुछ महत्वपूर्ण फंक्शन को जानेगे जैसे -

१- AND Function :

इस फंक्शन का प्रयोग यदि किन्ही दो या दो से अधिक निर्धारित स्तिथियों को चेक करने के उपरांत परिणाम को सत्य या असत्य में देता है जैसे किन्ही दो सेल में वही मान है या नहीं इस फंक्शन में दो या दो से अधिक आर्ग्यूमेंट्स को पास करना पड़ता है जैसे =AND(logical1,logical2....)

And Function In Hindi

उदहारण : A1=10, B1=10 यहाँ पर परिणाम सत्य में प्राप्त होगा क्योकि दोनों स्तिथियों मान सामान है माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल में =AND(A1=B1) पिक्चर में आप देख सकते है -

२- FALSE Function: 

इस फंक्शन का प्रयोग केवल असत्य परिणाम को दर्शाने के लिए किया जाता है क्योकि इसमें कोई आर्गुमेंट पास नहीं होता है जैसे =FALSE() अतः इसका परिणाम असत्य ही प्राप्त होगा 

३- IF Function : 

यह बहुत लोकप्रिय फंक्शन है यह किसी वैल्यू को बीच तार्किक तुलना करने के लिए  इस फंक्शन का प्रयोग किया जाता है आप इस फंक्शन से अपने मनवांछित परिणाम भी दिखा सकते है जैसे -
उदहारण : जैसे A1=10, B1=10 क्या दोनों स्तिथियों में मान सामान है या नहीं तो इसे इस प्रकार परिणाम दिखा सकते है =IF(A1=B1,"Value are Equal", "Value not Equal") यहाँ पर यह फंक्शन Value are equal परिणाम प्राप्त होगा पिक्चर में आप देख सकते है 

Microsoft IF Function In Hindi


४ - IFERROR Function
इस फंक्शन का प्रयोग फंक्शन में एरर को हैंडल करने के लिए किया जाता है नीचे आप देख सकते है की A1 सेल में १० C1 में ५ है अगर हम iferr फंक्शन का प्रयोग करते है तो यहाँ पर परिणाम २ प्राप्त होगा पर अगर हम C1 सेल में "५ टाइप करे तो हमें जो एरर आर्ग्यूमेंट्स पास किया होगा वह प्राप्त होगा 
उदहारण : = IFERROR(A1/C1,"Calculation Error.")
               = 2 उत्तर प्राप्त होगा और अगर
Microsoft Excel ERROR Function In Hindi
 
               = IFERROR(A1/C5"Calculation Error.") 
               = Calculation Error. उत्तर प्राप्त होगा 
Microsoft Excel Hindi Tutorial


५  IFS Function - 
इस फंक्शन का प्रयोग हम जब कई कंडीशन से मैच करना होता है तब करते है नीचे आप उदहारण देख सकते है यहाँ पर पर आप देखेंगे की क्या A1 का मान B1 के सामान है या A1 का मान B1 से बड़ा है या A1 का मान B1  से छोटा है तो यह तीनो कंडीशन को चेक करेगा जब कंडीशन मैच कर लेगा तो कंडीशन के आधार पर परिणाम देगा इस फंक्शन में आप १२७ तक ही कंडीशन को चेक कर सकते है 
उदहारण :  = IFS(A2=B2,"Equal",A2>B2,"Greater",A2<B2,"Less")
                = Less परिणाम प्राप्त होगा  
IFS Function in Microsoft Excel
  
६ NOT Function : 
इस फंक्शन का प्रयोग कंडीशन के प्राप्त परिणाम को  उल्टा करने के लिए किया जाता है मतलब जब आपका परिणाम सत्य होगा तो यह असत्य परिणाम देगा और अगर असत्य होगा तो यह सत्य परिणाम देगा जैसे 2+2=4 यहाँ पर कंडीशन सही है पर यह असत्य परिणाम देगा और अगर 2+2=5 यहाँ पर कंडीशन असत्य है पर यह सत्य परिणाम देगा

Microsoft Excel Not Function In Hindi



Post a Comment

0 Comments